उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा महराजगंज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित बुद्धा सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल (IAS) ने की। इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव श्रीनाय धर दूबे ने किया। कार्यक्रम में कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया। संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, मंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, संरक्षक देव प्रकाश मिश्रा, संरक्षक अनिल कुमार पटेल तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज धर दूबे सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी कार्यों को समयबद्ध और बेहतर तरीके से पूरा करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों में पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नवनित गोयल, अपर उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, अपर मजिस्ट्रेट विजय यादव, प्रशासनिक अधिकारी रामरतन व राजमन पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। समारोह में संघ की नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें : MAHARAJGANJ : मुडली चौराहे पर युवकों के बीच विवाद का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी